• 8:04 PM IST

    रैना के बाद मोइन अली ने भी भी अश्विन के खिलाफ हाथ खोले। ओवर की दूसरी गेंद पर अली ने आगे बढ़कर मिड ऑन के ऊपर से चौका लगाया। फिर अगली गेंद को बड़ी खूबसूरती से फाइन लेग के फील्डर के आगे से चार रन के लिए खेल दिया।

  • 7:56 PM IST

    पांचवें ओवर के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अटैक में आए, पहली स्लिप बरकरार। अश्विन के ओवर में रैना ने लगातार दो चौके लगाए। ओवर की तीसरी गेंद अश्विन ने धीमी रखई और रैना ने उसे कवर की दिशा में चार रन के लिए खेल दिया। अगली गेंद पर रैना ने मिड ऑन की दिशा में हवाई शॉट लगाकर चार रन कमाए। ओवर में कुल 10 रन आए।

  • 7:47 PM IST

    ओवर की आखिरी गेंद पर हवाई चौका लगाकर रैना ने अपना खाता खोला।

  • 7:45 PM IST

    72 रन पर दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर दो नए बल्लेबाज- सुरेश रैना और मोइन अली हैं.

  • 7:45 PM IST
    तीसरे ओवर में सीएसके को एक और झटका लगा। ओवर की पहली गेंद पर वोक्स ने रुतुराज गायकवाड़ को आउट किया। एक बार गेंद बाहर की तरफ निकली और इस बार रुतुराज बल्ले का किनारा लगा बैठे और स्लिप पर शिखर धवन ने शानदार कैच पकड़ा।

    रुतुराज गायकवाड़ कैच धवन गेंद वोक्स 5 (8)
  • 7:42 PM IST
    पारी के दूसरे ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता मिली। अटैक में आए आवेश खान ने ओवर की चौथी गेंद पर सीनियर बल्लेबाज डु प्लेसिस को पूरी तरह चकमा दिया। डु प्लेसिस ने अपने साथी बल्लेबाज से डीआरएस को लेकर चर्चा की लेकिन थोड़ी देर के बाद वापस लौटने का फैसला किया।

    डु प्लेसिस एलबीडब्ल्यू आवेश खान 0 (3)
  • 7:33 PM IST

    ओवर की तीसरी गेंद पर रुतुराज ने बेहद खूबसूरत ड्राइव लगाकर चार रनों के साथ खाता खोला

  • 7:32 PM IST

    दिल्ली के लिए गेंदबाजी अटैक की शुरुआत करेंगे क्रिस वोक्स, सामने हैं रुतुराज। पहली गेंद पर बाहर की तरफ निकली,रुतुराज के बल्ले से बेहद करीब लेकिन किनारा नहीं लगा

  • 7:29 PM IST

    पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स, पारी की शुरुआत करेंगे रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस

  • 7:13 PM IST

    दिल्ली और चेन्नई, दोनों ही टीमों के बल्लेबाजी क्रम में गहराई है। कैपिटल्स टीम ने अपने सीनियर तेज गेंदबाजों इशांत शर्मा और उमेश यादव को बाहर बिठाकर थोड़ा चौंकाने वाला फैसला लिया है।

  • 7:08 PM IST

    दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, टॉम कर्रन, अमित मिश्रा, आवेश खान।

  • 7:07 PM IST

    चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, फाफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, एमएस धोनी (विकेटकीपर / कप्तान), मोइन अली, रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

  • 7:04 PM IST

    चेन्नई सुपर किंग्स के चार विदेशी खिलाड़ी हैं- फाफ डु प्लेसिस, सैम कर्रन, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो

  • 7:04 PM IST

    दिल्ली कैपिटल्स के चार विदेशी खिलाड़ी हैं- शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, क्रिस वोक्स, टॉम कर्रन

  • 7:01 PM IST

    दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

  • 7:01 PM IST

    चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में इंग्लिश ऑलराउंडर टॉम कर्रन दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करेंगे

  • 6:11 PM IST

    मैच के पहले वानखेड़े के मैदान पर बातचीत करते नजर आए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रिषभ पंत।